शाजापुर। अरनियाकला में ग्राम में 9 माह से 5 वर्ष आयु के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर खून की जांच एएनएम सीमा तोरकडे व आशा कार्यकर्ताओं द्वारा की गई। विटामिन ए की दवा देकर ओआरएस का वितरण किया गया। बच्चों और उनके परिजन को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य की देखभाल को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी कहा कि बच्चों को गर्मी के मौसम में धूप में बाहर ना जाने दें।