Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शुजालपुर। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव के अंतर्गत दांडी मार्च की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण शासकीय कालेज में हुआ। प्रसारण के पश्चात भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की 75 वीं वर्षगांठ विषय पर जेएनएस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर के वर्चुअल क्लास में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ कुसुम जाजू द्वारा संगोष्ठी की अध्यक्षता की गई। संगोष्ठी के अंतर्गत महाविद्यालय के इतिहास विषय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ वीके त्यागी द्वारा छात्र-छात्राओं को दांडी मार्च के प्रारंभ करके सविनय अवज्ञा आंदोलन एवं भारत छोड़ो आंदोलन की गतिविधियों पर तथ्यात्मक आंकड़ों के साथ महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया।

Category

🗞
News

Recommended