Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शनिवार को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला शाजापुर के थाना कालापीपल के अंतर्गत चारखेड़ी मे एक हिरण का बच्चा कुए में गिर गया है। उक्त सूचना प्राप्ति पर जिले की डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र. 06 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया एवं वन विभाग को सूचित किया गया । एफ.आर.व्ही. स्टाफ आरक्षक सुनील वर्मा और पायलेट अकबर खान ने मौके पर पहुँचकर बताया कि एक हिरण का बच्चा गहरे सूखे कुए मे गिर गया है । डायल-100 स्टाफ द्वारा स्थानीय लोगो की मदद से हिरण के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल कर जंगल में छोड़ा गया।

Category

🗞
News

Recommended