Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। इंदौर व भोपाल में संक्रमितों की बढ़ती तादाद के चलते राज्य शासन ने प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय संबंधी निर्देश जारी किए है। रविवार को शहर में भी मुनादी कराकर जहां आम नागरिकों से मास्क का उपयोग करने और शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की है। वहीं दुकानदारों से कहा गया है कि वे अपनी दुकानों के सामने शारीरिक दूरी बनाने के उपाय सुनिश्चित करें। हालांकि शाजापुर जिले में कोरोना का प्रभाव प्रदेश के अधिकतर जिलों की तुलना में कम है। हालांकि मार्च माह में बीते महीनों की तुलना में नए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इधर प्रदेश के इंदौर, और भोपाल तथा बड़े शहरों में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्घि होने लगी है। ऐसे में बतौर एहतिहात बचाव के उपाय प्रदेश के सभी जिलों में बरतना निहायत जरूरी है।

Category

🗞
News

Recommended