Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। खाद्य तेल के मामले में महंगाई बेकाबू होती दिख रही है, हालत यह है कि बीते पांच माह में ही तेल के दाम में 40 रुपये लीटर का इजाफा हो चुका है। तेल के दाम में तेजी मांग व आपूर्ति में अंतर होने सहित अन्य कारणों से बताई जा रही है। फिलहाल दाम के कम होने के आसार दिख भी नहीं रहे हैं। रिटेल में तेल रिकॉर्ड 135 से 140 रुपये लीटर तक बाजार में बिक रहा है। इस भाव पर भी महंगा तेल खरीदने को लोग मजबूर हैं। जिले में खरीफ सीजन में उम्मीदों के साथ बोई गई सोयाबीन फसल पर अतिवृष्टि का असर पड़ा था। बीमारियों एवं कीट व्याधियों के चलते भी फसल का उत्पादन कमजोर हुआ। जिले में भी सोयाबीन सहित अन्य उत्पादन पर विपरित असर पड़ा। फसल बिगड़ने के असर से दालों के दाम में भी लगातार उतार-चढ़ाव का दौर चला। सबसे ज्यादा समस्या सोयाबीन तेल को लेकर चल रही है। अधिकांश लोग खाने में सोयाबीन तेल का ही उपयोग करते हैं। तेल पर दो से पांच रुपये का उतार-चढ़ाव से ही लोगों को फर्क पड़ने लगता है, लेकिन पांच माह में सोयाबीन तेल में में 40 रुपये लीटर तक की बढ़ोत्तरी हो गई है।

Category

🗞
News

Recommended