Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। बैंकर्स द्वारा सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी गई है। 15 और 16 मार्च को सभी राष्ट्रीय कृत बैंक के कर्मचारी, अधिकारी दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे। दरअसल आम बजट में देश के वित्त मंत्री ने राष्ट्रीय कृत बैंकों को निजी क्षेत्र में ले जाने का ऐलान किया है। इसका बैंक अधिकारी कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। बैंकर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी प्रदीप तिवारी ने बताया कि यह हड़ताल और विरोध का प्रथम चरण है। श्री तिवारी का कहना है कि राष्ट्रीय कृत बैंक आम जनता गरीब जनता की सेवा कर रही है। प्राइवेट हीने के बाद इनके मालिक मनमानी तरीके से कार्य करेंगे। इससे आम जनता को भी बड़ीकठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा तथा मनमाना चार्ज वसूल करेंगे। बैंकर्स ने हड़ताल में आम जनता का सहयोग भी मांगा है। कहा कि हम चाहते हैं जिससे कि देशव्यापी विरोध के सामने भारत सरकार को झुकना पड़े और वह अपनी मनमानी न कर सके। हमारी आप से भी अपील कि आप अपनी तीखी लेखनी यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियनके झंडे तले हो रही है।

Category

🗞
News

Recommended