Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दूसरे टी-20 मैच में हरा दिया है और पांच मैच की सीरीज इस वक्त एक एक से बराबर हो गई है. भारत की ओर से कप्तान विराट कोहली और अपना पहला मैच खेल रहे इशान किशन ने अर्धशतक लगाया जबकि भारतीय टीम पूरे मैच में हावी दिखी. टीम इंडिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इंग्लैंड टीम 20 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए. टीम इंडिया को 165 रनों का लक्ष्य मिला था जिसको भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

Category

🥇
Sports

Recommended