Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित पहला अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट उज्जैन की टीम ने जीता। जो पूर्व चैंपियन हैं। इस जीत के साथ ही उन्होंने अपना कप पर कब्जा बरकरार रखा। रविवार को हायर सेकंडरी ग्राउंड पर फाइनल में दूसरे दिन रतलाम की टीम को पहली पारी में बढ़त लेने के लिए एक अच्छा मौका मिला था। उसके बल्लेबाजों द्वारा 4 रन शनिवार को ही बना लिए थे। रविवार को 216 रन तक पहुंचने के बाद वह कप के विजेता बन सकते थे, परंतु उज्जैन के गेंदबाज रतिराज 5 विकेट और दीपेंद्र गामी 3 विकेट की अच्छी गेंदबाजी के कारण पूरी टीम 80 रन पर ढेर हो गई। रतलाम के एक ही बल्लेबाज सिमर सिंह 19 रन बनाकर दोहरी संख्या पर पहुंच पाए। इसके अलावा रतलाम का कोई भी बल्लेबाज ज्यादा समय तक टिक नहीं सका।

Category

🗞
News

Recommended