Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शुजालपुर। आष्टा रोड फ्रीगंज स्थित बलाई समाज के मांगलिक भवन परिसर में रविवार दोपहर हुए बलाई समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री व शुजालपुर विधायक इंदर सिंह परमार ने मांगलिक भवन निर्माण के लिए ₹10 लाख देने की घोषणा की। समाज की प्रतिभाओं को पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया, सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक कालापीपल कुणाल चौधरी, पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाड़ा, समाज के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंह इंजीनियर सहित अन्य ने पुरस्कृत किया। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा भीमराव अंबेडकर व संत कबीर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों के स्वागत के उपरांत संबोधन के क्रम में पूर्व विधायक जसवंत सिंह हाडा ने 10 वर्ष पूर्व अपने विधायक कार्यकाल में समाज को दी गई ₹5 लाख की राशि से शुरू हुए निर्माण व समाज की गतिविधियों की व्यापकता को सराहा।

Category

🗞
News

Recommended