Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शुजालपुर। सहायक ग्रेड 3 के पद रिक्त न होने से वर्षों से शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति का इंतजार कर रहे दिवंगत शिक्षको के आश्रितों को प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर नियुक्ति मिलने पर नौकरी पाने वाले शिक्षको ने स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार के घर पहुंचकर अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में सरलीकरण पर उनका आभार जताया। मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए समान वेतन ग्रेड के प्रयोगशाला शिक्षक के पद पर नियुक्ति देने के साथ ही अन्य सरलीकरण कर अनुकंपा नियुक्ति के लिए परेशान हो रहे दिवंगत शिक्षकों के परिजनों को राहत दी है। शुजालपुर में भी नियुक्ति पाने वाले मीनाक्षी यादव पति स्वर्गीय अजय यादव, भावना नेमा पिता स्वर्गीय अनिल नेमा, मीना पिता स्वर्गीय दीपसिंह और सजल परसाई पिता मनोज परसाई मंत्री परमार के निवास पर पहुंचे और उन्हें नियमों में सरलीकरण के साथ अनुकंपा नियुक्ति देने पर आभार जताया।

Category

🗞
News

Recommended