Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
मेरठ से एक चोरी का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां पर स्कूटी सवार दो युवक एक युवती के अंडरगारमेंट्स लेकर भाग गए। यह पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। युवती के अंडरगारमेंट्स चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि दो युवक सफेद रंग की स्कूटी में आते हैं। एक शख्स स्कूटी से उतर कर आगे की तरफ चला जाता है और दूसरा स्कूटी लेकर थोड़ा आगे की तरफ बढ़कर एक घर के सामने खड़ा होता है फिर स्कूटी की डिग्गी में रखकर फरार हो जाता है। यह मामला सदर बाजार क्षेत्र का है।

Category

🗞
News

Recommended