Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कोरोना वैक्सीन को लेकर इंदौर सांसद शंकर लालवानी अब मीडिया की सुर्खियों में आ गए हैं। पहले कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाने की बात कहने वाले सांसद शंकर लालवानी शनिवार को अचानक चरक अस्पताल फोटो सेशन करवाने पहुंच गए। इसी बीच सांसद का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सांसद कोरोना टीका लगवाने की नौटंकी कर रहे हैं। नर्स सिर्फ उन्हें टीका लगाने की एक्टिंग कर रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कटआउट के साथ फोटो भी खिंचवाए और वाहवाही लूटने के लिए सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल कर दिए, जबकि हकीकत में सांसद ने जारी किए वीडियो में टीका लगवाया ही नहीं। अब वीडियो सामने आने के बाद सांसद सवालों के घेरे में हैं।

Category

🗞
News

Recommended