Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक युनियन्स के आह्वन पर बैंको के निजीकरण व सरकती संपत्तियों को बेचने के खिलाफ देशव्यापी दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन जिले की सभी बैंकों में ताले लटके रहे जिस कारण लगभग 2000 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा। जिले के सभी बैंक कर्मी फोरम के अध्यक्ष श्री प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में इंडियन बैंक मंडलीय कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए व सरकार की जनविरोधी, बैंक विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया। सभी बैंक कर्मियों ने मंडलीय कार्यालय से हीरालाल धर्मशाला तक जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। इस अवसर पर अधिकारी यूनियन के श्री सनिल जायसवाल, श्री दयानंद, यू पी बी ई यू के जिलाध्यक्ष श्री अनुराग पाण्डेय, मंत्री श्री अतुल मेहरोत्रा, इंडियन बैंक से मोनिका, पूनम, रोहित, अभिषेक, पंजाब नेशनल बैंक से सोने लाल, ऋषि, बैंक ऑफ इंडिया से हिना, केनरा बैंक से शशांक, यूनियन बैंक से तंजील, स्टेट बैंक से राजीव भल्ला आदि उपस्थित रहे।

Category

🗞
News

Recommended