Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आईपीएल सीजन 13 में किंग्स इलेवन पंजाब ने शिरकत की है लेकिन इस बार इस टीम का नाम बदल दिया गया है. टीम का नाम पंजाब किंग्स हो गया है और इसका लोगो भी बदला गया है. आईपीएल 2021 को इस बार भारत में किया जा रहा है और 6 शहरों में इसके मैच होने वाले हैं. पंजाब किंग्स का पहला मैच इस सीजन में 12 अप्रैल को होने वाला है जिसमें उनका सामना मुंबई के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. हालांकि आईपीएल में अब कम दिन बचे हैं लेकिन उससे पहले पंजाब टीम के लिए बड़ी परेशानी सामने आ गई. ये परेशानी किसी और ने नहीं बल्कि खुद कप्तान लोकेश राहुल ने पैदा कर दी है.

Category

🥇
Sports

Recommended