Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
Mathura के Nandgaon में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली की तैयारियां जोरों पर हैं। हुरियारे प्रेमपगी लाठियों से बचने को ढाल और पाग को संभाल रहे हैं तो हुरियारिनें अपनी लाठियों को तेल पिला रही हैं। होली के रसिया, दोहों और पदों को गाकर हुरियारे अनेक तरह से लठामार होली के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। कोई ढालों को सजा रहा है तो कोई नई धोती बगलबंदी तैयार करा रहा है। युवाओं के साथ बुजुर्ग और बच्चों में भी लठामार होली को लेकर उत्साह है।

Category

🗞
News

Recommended