Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
Arrested Cop Suspended By Mumbai Police: एंटीलिया केस को लेकर गिरफ्तार किए गए सचिन वाजे को सस्पेंड कर दिया गया। समाचार एजेंसी ANI को मुंबई पुलिस के पीआरओ एस चैतन्य ने बताया, "पुलिस अफसर वाजे को अडिश्नल सीपी स्पेशल ब्रांच के आदेश के द्वारा निलंबन में रखा गया है।" वाजे को एनआईए ने RIL चेयरमैन मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया के बाहर पार्क मिली विस्फोटकों (जिलेटिन की छड़ों) से भरी गाड़ी पाए जाने के मामले से जुड़ी जांच को लेकर गिरफ्तार किया था। जानकारी के मुताबिक, वाजे अपने करियर में दूसरी बार सस्पेंड किए गए हैं। उधर, शिवसेना ने सोमवार को कहा कि वाजे को गिरफ्तार किया जाना महाराष्ट्र पुलिस का ‘‘अपमान’’ है। शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में कहा गया कि जब महाराष्ट्र पुलिस की जांच करने की काबिलियत और बहादुरी को दुनियाभर में सराहा जा रहा है, तब एनआईए इस मामले की जांच कर रही है।

Category

✨
People

Recommended