Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर-खीरी। प्रशासन ने एक अनूठी पहल की शुरुआत की। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी विजय दुल के नेतृत्व व मार्गदर्शन में आबकारी-पुलिस-एनआरएलएम के अधिकारियों ने कच्ची शराब का धंधे में जड़ें जमाए हुए गांवों को चिन्हित किया। वहा जनजागरूकता से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर स्वाबलंबी व आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम शुरू की। सोमवार को इन चिन्हित ग्रामों में एक सैधरी गांव में डीएम-एसपी ने स्वयं पहुंचकर कच्ची शराब के धंधे में लिप्त महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए न केवल प्रेरित किया। बल्कि कच्ची शराब से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कच्ची शराब का गोरख धंधा दो परिवारों को बर्बाद करता। एक तो पीने वालों को, दूसरा पिलाने वालों को। उन्होंने बताया कि मान सम्मान से जीवन जीने हेतु इस धंधे को छोडना होगा। 

Category

🗞
News

Recommended