Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
 शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन ने आज जिले के नगरीय क्षेत्रों में किये जा रहे पेयजल वितरण की समीक्षा की। कलेक्टर ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल वितरण के लिए योजना बनाने के लिए कहा। शाजापुर सीएमओ भूपेन्द्र दीक्षित ने बताया कि शाजापुर में कुल 23 हजार मकान एवं 10 हजार वैध नल कनेक्शन है। सीएमओ ने बताया कि यूआईडीएसएसएमटी योजना के तहत निर्मित चार टंकियों से आगामी 15 दिनों में जल प्रदाय शुरू कर दिया जायेगा। जिले में चीलर बांध से जल प्रदाय किया जा रहा है। 30 जून तक जल की पर्याप्त व्यवस्था है। शुजालपुर सीएमओ निखत सुल्ताना ने बताया कि शुजालपुर में 2 बांधों से जलप्रदाय होता है। वर्तमान में 2 दिन छोड़कर जल प्रदाय किया जा रहा है। ग्रीष्म ऋतु के आखिरी में पेयजल की दिक्कत आ सकती है, इसके लिए अभी से इंतजाम कर लिये गये हैं। मक्सी सीएमओ ने बताया कि मक्सी में कुल 2500 नल कनेक्शन है तथा प्रतिदिन आधा घंटा जलप्रदाय किया जाता है। मक्सी में लखुंदर जलाशय से पेजयल प्राप्त किया जाता है। जिले के अन्य क्षेत्र के अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए।

Category

🗞
News

Recommended