Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। उपभोक्ता अपने अधिकारों के प्रति सजग और जागरूक रहें। यह बात कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने आज कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकांनंद सभाकक्ष में विश्व उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कही। इस अवसर पर विभिन्न उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर श्री जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में उपभोक्ता है। उपभोक्ता जितने जागरूक रहेंगें उतने ही धोखाधड़ी से बचेंगे। सरकार लगातार उपभोक्ताओं के हित में काम कर रही है। अब 01 जून 2021 से दो ग्राम से उपर के आभूषणों पर हालमार्क लगाना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि दूध, मावा, मिर्ची, धनिया आदि खाद्य पदार्थों में आमतौर पर कई लोग मिलावट करते हैं। यदि उपभोक्ताओं को इन पदार्थों की पहचान का तरीका पता हो तो वे धोखाधड़ी से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता जो भी सामग्री क्रय करे, उसका बिल अवश्य प्राप्त करें।

Category

🗞
News

Recommended