Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिला मुख्यालय शाजापुर तथा तहसील मुख्यालय शुजालपुर, आगर न्यायालय परिसर में 10 अप्रैल 2021 (शनिवार) को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायाधीश सुरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त नेशनल लोक अदालत में शुजालपुर, आगर, सुसनेर, नलखेड़ा के न्यायालयों में विचाराधीन समझौता योग्य समस्त दाण्डिक सिविल, विविध, मोटर दुर्घटना दावा विद्युत अधिनियम, राजस्व, नगर पालिका, नगर परिषद, नगर पंचायत, मनरेगा, बैंकों इत्यादि के प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते द्वारा किया जायेगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुरेन्द्र सिंह गुर्जर ने पक्षकारों से आग्रह किया है कि उपरोक्त श्रेणी के समझौता योग्य प्रकरणों का निराकरण नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराने के लिए अपने अभिभाषकों से सम्पर्क कर सहमति प्रस्तुत करें।

Category

🗞
News

Recommended