Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। सोमवार को चाणक्य शिक्षक अध्यापक संघ द्वारा नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन एवं सीएम राईज स्कूल खोले जाने पर अपने सुझाव मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान के नाम ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर दिनेश जैन को दिए। चाणक्य शिक्षक अध्यापक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र अंसल के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि सीएम राईज स्कूल खोलने पर किसी भी शाला को बंद नहीं किया जाए। चाणक्य शिक्षक संघ के प्रदेश समन्वयक आनंद कुमार नागर ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसे प्राथमिक स्कूल जहां दर्ज संख्या 30 या इससे कम हो वहां पर नई शिक्षा नीति के तहत प्री-प्रायमरी कक्षाएं इसी शैक्षणिक सत्र से खोले जाए। कक्षा 1 व 2 के बच्चों के बस्तों का बोझ कम करने हेतु कोर्स को दो भागों में बांटा जाए। सीएम राईज योजना के अंतर्गत कोई भी स्कूल मर्ज अथवा बंद नहीं किया जाए। इसके अलावा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य विशेषकर बीएलओ कार्य से मुक्त किया जाए। साथ ही शिक्षकों की वेतनवृद्धि जो कोविड-19 के कारण रोकी गई थी उसे शीघ्र प्रदाय कर बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता दिया जाए।

Category

🗞
News

Recommended