Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। कालापीपल क्षेत्र में काले हिरण की गोली मारकर की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों द्वारा काले हिरण का शिकार करने के लिये पहले गोली मारी फिर घायल काले हिरण का गला काट दिया। ग्रामीणों के देखने पर मौके से हिरण को छोड़कर बदमाश भाग गए। बाइक सहित चार पहिया वाहन से आये थे बदमाश। वन विभाग की टीम ने मृत काला हिरण को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की है। घटना कालापीपल थाना क्षेत्र के गुनपीपली गांव क्षेत्र में देर रात होने की बात सामने आई है। मामले में शिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस और वन विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

Category

🗞
News

Recommended