Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। भारतीय किसान संघ द्वारा सोमवार को कलेक्टोरेट परिसर पहुंचकर तहसीलदार राजाराम करजरे को ज्ञापन सौंपकर गत दिनों हुई बारिश व ओलावृष्टि से फसलों के हुए नुकसान को लेकर सर्वे की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि भाकिसं किसानों का संगठन होकर गैर राजनीतिक है। किसान हित में हमारी मांग है कि 11 और 12 मार्च को असमय हुई बारिश, आंधी, ओलावृष्टि से वर्तमान में रबी सीजन में लगने वाली फसल गेहूं, चना, मसूर, सरसों रायडा, धनिया, संतरा प्याज की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है। हमारी मांग है कि फसलों का सर्वे करवाकर नियमानुसार राहत राशि दिलवाई जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि रबी सीजन में किसान ज्यादा मात्रा में बैंकों से खाद और फसल ऋण लेते हैं, जिसका बैंकों द्वारा फसलों का बीमा किया जाता है। उक्त सभी फसलों का उचित सर्वे बीमा कंपनी द्वारा करवाया जाए और बीमा क्लेम चालीस हजार प्रति हेक्टेयर के मान से दिलवाया जाए जिससे किसानों की फसल की लागत में हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई हो सके।

Category

🗞
News

Recommended