Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के शुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र में घर के सामने पानी से भरी बाल्टी रख देने की बात को लेकर विवाद हो गया। जिसमे एक महिला के साथ मारपीट कर दी गई। मामले में पुलिस ने एक दंपत्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम श्यामपुर निवासी शगुन बाई ने शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी लक्ष्मण और उसकी पत्नी उषा निवासी ग्राम श्यामपुर ने घर के सामने पानी से भरी बाल्टी रख देने की बात को लेकर उसके साथ मारपीट की और गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

Category

🗞
News

Recommended