Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र के ग्राम मकोड़ी में गाय के लिए टीन शेड निर्माण करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के दो व्यक्तियों ने मिलकर एक व्यक्ति के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी। पीड़ित द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को की गई। जिस पर पुलिस ने मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार विजय कृष्ण पाटीदार निवासी ग्राम मकोड़ी ने शिकायत दर्ज कराई है कि नरेंद्र और ओमप्रकाश निवासी ग्राम मकोड़ी द्वारा उसके साथ डंडे से मारपीट कर गाली गलौज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Category

🗞
News

Recommended