Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के शुजालपुर सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम मायापुर में अपने पैसे वापस मांगने की बात को लेकर एक युवक ने दूसरे युवक के साथ मारपीट कर गाली गलौज कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार लक्ष्मण सिंह राजपूत निवासी ग्राम मायापुर ने शिकायत दर्ज कराई है कि लाखन सिंह राजपूत ग्राम मायापुर ने उसके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। झगड़ा अपने रुपए वापस मांगने की बात को लेकर हुआ था। मामले में पुलिस ने लाखन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है।

Category

🗞
News

Recommended