Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी-मार्च महीने का अंतिम सम्पूर्ण समाधान दिवस मंगलवार को एडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।इस दौरान आई कुल 12 शिकायतों में किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नही हो सका।मितौली तहसील में ब्लॉक सभागार में एडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया।जिसमे कुल 12 शिकायतें आईं। इनमें से मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नही हो सका। तहसील दिवस में राजस्व की 09, पुलिस की 02, विद्युत की 01 शिकायत समेत कुल 12 शिकायतें आईं। इनमें से एक भी  शिकायत का मौके पर निस्तारण नही हो सका। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सहित इस दौरान एसडीएम दिग्विजय कुमार सिंह,सीओ शीतांशु कुमार,खंड शिक्षा अधिकारी मितौली सुनील कुमार ,इंस्पेक्टर मैगलगंज चंद्रकांत सिंह, शैलेश कुमार समेत कई विभागों के अधिकारी व लेखपाल मौजूद रहे।

Category

🗞
News

Recommended