Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शैक्षणिक सत्र 2018-19 एवं 2019-20 के अनुसूचित जनजाति वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जिन्होनें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति में किन्हीं कारणों से MPTAAS पर आवेदन नहीं कर सके, उनके लिए 19 मार्च से 31 मार्च तक पोर्टल पुनः खोला जा रहा है। जिला संयोजक निशा मेहरा ने बताया कि अनुसूचित जनजाति के समस्त पात्र विद्यार्थी जिन्होंने शैक्षणिक सत्र 2018-19 एवं 2019-20 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति एवं आवास सहायता के लिए आवेदन नहीं कर सके है, उन विद्यार्थियों के आवेदन 31 मार्च 2021 तक एपलाई करवाने हेतु समस्त महाविद्यालयीन प्राचार्यों को निर्देश दिये गये हैं। उक्त तिथि के पश्चात् MPTAAS पर विगत शैक्षणिक सत्र के लिए कोई भी आवेदन नहीं हो सकेगा।

Category

🗞
News

Recommended