Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले की सभी शासकीय बैंक बुधवार से खुली। जिससे लेनदेन सहित अन्य बैंकिंग कार्य को लेकर आ रही परेशानी दूर होने लगी है। बैंक खुलने से व्यवस्थाएं फिर पटरी पर लौटी हैं। किंतु लगातार चार दिन बैंक बन्द रहने से बुधवार को बैंकों में खासी भीड़ है। केंद्र सरकार के बैंकों के निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में राष्ट्रीयकृत बैंकों के सभी अधिकारी-कर्मचारी दो दिनी सामूहिक हड़ताल पर सोमवार से चले गए थे। यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन के बैनर तले यह हड़ताल हुई। हड़ताल के चलते आरटीजीएस, एनईएफटी समेत कौर बैंकिंग से जुड़े सभी काम, किसी भी तरह का लेन-देन, चेक क्लीयरेंस, सरकारी लेन-देन आदि कार्य प्रभावित हुए। दो दिनों में करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। अनेक ग्राहकों ने एटीएम व ई पेमेंट आदि का उपयोग कर लेनदेन किया।

Category

🗞
News

Recommended