Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। ग्राम तिंगजपुर में एक दबंग परिवार ने ग्राम के गरीब व्यक्ति को घर से निकालने का मामला सामने आया था। मंगलवार को कलेक्टर दिनेश जैन ने अधिकारियों को मौके पर भेज प्रतिवेदन मांगा है। इस निर्देश के बाद तहसीलदार गुलाना कैलाश मालवीय ने मौका मुआयना किया। तहसीलदार मालवीय, पटवारी सचिन पाटीदार, दिनेश कलमोदिया आदि की टीम मौके पर पहुंची। गरीब के प्लाट का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार मालवीय ने बताया कि जिस जगह से गरीब परिवार को निकाला, वहां शासकीय चरनोई भूमि है। पीड़ित ने पट्टा दिखाया, जिस पर कुछ भी लिखा हुआ नहीं दिखाई दिया। पूर्व में ग्राम पंचायत ने उन्हें फर्जी तरीके से सील लगाकर पट्टे दिए हैं। उसी जगह पर यहां परिवार रहता था, जहां दबंग परिवार रामसिंह व अन्य भाइयों द्वारा इन्हें निकाला गया। मामले की जांच की जा रही है नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Category

🗞
News

Recommended