Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले में अशुद्ध के खिलाफ शुरू हुई जंग के सुस्त पड़ने की बातें बीते दिनों सामने आई थीं, लेकिन अब अशुद्ध के खिलाफ नकली युद्ध की शुरुआत हो गई। मंगलवार को एसडीओपी दीपा डोडवे ने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों और राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार के साथ दोपहर 1 बजे कार्रवाई शुरू की। इसके लिए टीम जैसे ही पहली दुकान पर रुकी तो सैंपल लेने वाले अधिकारियों ने एसडीओपी को यह तर्क दे दिया कि सर एक माह पूर्व ही इस दुकान का 50 हजार रुपए का जुर्माना हुआ है, दूसरी दुकान पर चलते हैं, इसके बाद टीम आगे बढ़ी और औपचारिकता करते हुए महज तीन दुकानों की जांच की गई। इसमें सिर्फ एक ही दुकान पर अमानक सामग्री मिलने पर उसे नष्ट करा दिया गया।

Category

🗞
News

Recommended