Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम छोटा सनकोटा में अज्ञात बदमाशों द्वारा 14 मार्च की रात में एक सूने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने भैरव सिंह बंजारा निवासी ग्राम छोटा सनकोटा की शिकायत पर चोरी का प्रकरण दर्ज किया है। बदमाश फरियादी के काका कैलाश बंजारा के घर से चांदी की चूड़ी, बिछूड़ी और पायजेब चुरा कर ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Category

🗞
News

Recommended