Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें टोल मैनेजर न्यायालय के अधिकारी को कानून का पाठ पढ़ा रहा है। यह वायरल वीडियो एमपी के भिंड जिले स्थित बरही टोल प्लाजा का है। यह सितंबर 2020 का है, लेकिन वायरल अब हो रहा है। इस वीडियो में टोल प्लाजा का डिप्टी मैनेजर सर्वेश शर्मा टोल प्लाजा पर खड़ी गाड़ी के अंदर बैठे न्यायालय के एक अधिकारी को हड़का रहा है और उसे तमाम नियम-कानून का ज्ञान दे रहा है। न्यायालय का अधिकारी शालीनता के साथ टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर से बात कर रहा है जबकि टोल प्लाजा का डिप्टी मैनेजर सर्वेश शर्मा अपनी दबंगई दिखाते हुए न्यायालय के अधिकारी को हड़काने में लगा हुआ है।

Category

🗞
News

Recommended