Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
बिलासपुर से सांसद अरुण साव ने लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा करते हुए बिलासपुर क्षेत्र सहित छत्तीसगढ़ के लंबित मामलों को सदन में उठाया. सांसद साव ने कहा कि भारतीय रेल आज अपने स्वर्णिम युग में है. आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भारतीय रेल भी अपनी प्रभावी भूमिका का निर्वाह कर रही है. आज देश की जीवन रेखा विकास की रेखा के रूप में सार्थक रूप से काम कर रही है. छत्तीसगढ़ में भी रेलवे का विकास एवं रेल सुविधाओं में विस्तार भारतीय रेल की प्राथमिकता में रहा है. 2021-2022 के बजट में अधोसंरचना एवं संरक्षा संबंधी कार्यों के लिए बजट में कुल 3650 करोड़ की निधि का आवंटन किया गया है, जो कि अब तक का रिकॉर्ड है. इस वर्ष के बजट में ईस्ट वेस्ट डेडीकेटेड फ्रट कॉरिडोर की घोषणा भी की गई है. 

Category

🗞
News

Recommended