Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
झाँसी। आल्हाघाट के समीप बासुदेव बिहार में आयोजित पार्थिव पूजन, रुद्राभिषेक एवं संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के पांचवें दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा का व्याख्यान करते हुए कथा व्यास पंडित कृष्णकांत जू महाराज वृंदावन वालों ने कहा कि कंस के पास समस्त प्रकार की धन संपदा, वैभव, शक्ति, राजपाट सब था, किंतु संतोष धन न होने के कारण उसकी सभी शक्तियां निष्फल हो गई और वह दुर्गति को प्राप्त हुआ। उन्होंने चौपाई के रूप में बताया कि गोधन, गजधन, वाजधन और रतन धन खान l जब आवे संतोष धन, सब धन धूरि समान ll कथा के इसी क्रम में जन्मोत्सव की बधाइयां गाई एवं भक्ति रस में डूब कर भक्त खूब झूमे। इसके पूर्व श्रीमद्भागवत का पूजन झाँसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू, गुड्डू चौरसिया, राकेश दुबे, शशिकांत कारलेकर, विक्की जैन, कैलाश चेलानी आदि ने किया। पं. हरी मोहन शास्त्री गुरुजी जी ने संचालन एवं बारे महाराज ने आभार व्यक्त किया।

Category

🗞
News

Recommended