Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
जय श्री राम नारा है, मंत्र नही - राम गोविंद चौधरी
#Jaisriram #Mantra nahi #Nara hai #Ramgovindchaudhary
गाजीपुर के भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ श्री हथियाराम मठ पर चल रहे तीन दिवसीय रजत जयंती समारोह में भाग लेने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी सिद्धपीठ पर पहुंचे और पूजा अर्चना कर पत्रकारों से बात की। पत्रकारों से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा कि मैं यहां आशीर्वाद लेने आया हूं और अखिलेश यादव को 2022 में मुख्यमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि धर्म और ईश्वर किसी के नहीं एक के नहीं होते सत्ताधारी दल लोगों को धर्म के नाम पर बांट रहा है, उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सनातन धर्म से खिलवाड़ करने वाले लोग सत्ता से बाहर होने चाहिए और हम जैसे धार्मिक आस्थावान लोग सत्ता में आने चाहिए जिससे धर्म की रक्षा हो सके, और जो सत्ता में हैं उनके ईश्वर और आस्था सिर्फ वोट के लिए हैं।

Category

🗞
News

Recommended