Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीन मैच हो चुके हैं. अभी सीरीज में दो और मैच बाकी हैं, लेकिन इस बीच आईसीसी की ओर से आईसीसी T20 रैंकिंग जारी कर दी गई है. लगातार दो मैचों में अर्धशतक लगाने के बाद विराट कोहली अब टॉप 5 बल्‍लेबाजों में शामिल हो गए हैं. तीन मैचों में केवल एक ही रन बनाने वाले केएल राहुल हालांकि अभी भी नंबर वन पर काबिज हैं. विराट कोहली वन डे रैंकिंग में नंबर वन खिलाड़ी हैं और टेस्‍ट रैंकिंग में भी वे टॉप 5 में कायम हैं. वे टेस्‍ट रैंकिंग में पांचवे नंबर पर हैं. इस तरह से इस वक्‍त भारतीय कप्‍तान विराट कोहली दुनिया के अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टेस्‍ट, वन डे और टी20 तीनों फॉर्मेट में टॉप 5 में शामिल हैं, बाकी दुनिया का कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाया है. 

Category

🥇
Sports

Recommended