Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी। देश में कोरोना संक्रमण के मामले एकाएक बढ़ने लगे हैं, बावजूद इसके जिले में आने वाले लोगों की कोरोना जांच की कोई व्यवस्था नहीं है। सरकारी कार्यालयों से जहां कोविड-19 हेल्प डेस्क गायब है तो वहीं रोडवेज एवं रेलवे स्टेशन पर भी जांच के इंतजाम नहीं हैं। माना जा रहा है कि हर कहीं मौजूद भीड़ की कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही एक बार फिर कहीं जानलेवा साबित न हो जाए।सर्द मौसम ने कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाया। उस समय शासन से लेकर स्थानीय स्तर पर भी खूब सतर्कता बरती गई। इसी का परिणाम है कि अब कभी कभार ही एकाध संक्रमित मिल रहे हैं। मगर कोरोना की रफ्तार थमने के साथ लोग भी बेपरवाह होते जा रहे हैं।

Category

🗞
News

Recommended