Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। भोपाल डिवीजन इंश्योरेंस एंपलाइज यूनियन के बैनर तले बुधवार को जीवन बीमा कर्मचारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि देशव्यापी विरोध के बाद भी केंद्र सरकार भारतीय जीवन बीमा निगम को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने के लिए टीपीओ लाने की तैयारी में है। आरोप लगाया कि पूंजीपतियों और विदेशी निवेशकों के हित में सरकार यह कार्य कर रही है। जबकि इसका लगातार विरोध हो रहा है ।इसके साथ ही अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों द्वारा बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से अमर चंद पटेल धर्मराज यादव मनीष सिंघवी मोहम्मद इसरार खान राम सिंह कुशवाह अजीत पटेल सीमा गर्ग शांति वर्मा सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

Category

🗞
News

Recommended