Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले की मोहन बड़ोदिया जनपद पंचायत सीईओ कोरोना पॉजिटिव हो गई है। खास बात यह है कि उन्होंने कोरोना वैक्सीन के दो डोज लगवा लिए थे। इसके बाद भी वह कोरोना संक्रमित हो गई हैं। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अजय सोन्ति ने बताया कि सीईओ ने कोरोना वैक्सीन लगवा ली थी। किंतु वैक्सीन लगने के 28 दिन बाद एंटीबॉडी तैयार होती है। सीईओ को दूसरा डोज लगवाए हुए अभी 28 दिन नहीं हुए थे। इसके अलावा भी वैक्सीन लगने के बाद भी संक्रमण से बचने के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। फिलहाल सीईओ को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत बेहतर है।

Category

🗞
News

Recommended