Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-पुलिस अधीक्षक खीरी, विजय ढुल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में विगत 24 घण्टे में संपूर्ण जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरूद्ध वृहद स्तर पर सघन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों द्वारा कार्यवाही करते हुए 32 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 32 अभियोग पंजीकृत किये गये। 17 अवैध शराब भट्ठी सहित 683 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गयी। साथ ही मौके पर 8800 लीटर लहन भी नष्ट किया गया। जनपद खीरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कठोर कार्यवाही निरन्तर प्रचलित है।

Category

🗞
News

Recommended