Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
लखीमपुर खीरी:-पुलिस अधीक्षक खीरी, विजय ढुल के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में सम्पूर्ण जनपद में अवैध शस्त्र के निर्माण, बिक्री व परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना मितौली पुलिस द्वारा दिनांक 18.03.2021 को प्रातः समय लगभग 03.50 बजे गश्त के दौरान मुखविर की सूचना पर ग्राम रमुआपुर से 02 अभियुक्तों को अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालित करते हुए पकड़ा गया जिनके कब्जे से कई निर्मित, अर्द्ध निर्मित शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध नियमानुसार अभियोग दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तगण के विरूद्ध पूर्व से चोरी एवं आर्म्स एक्ट के मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गिरफ्तार करने वाली टीम के उत्साहवर्द्धन हेतु 10,000/- रू0 का नकद पुरस्कार दिया गया है।

Category

🗞
News

Recommended