Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने जिले के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध अपराधों के फरार अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 2-2 हजार रूपये नगद ईनाम की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अवंतिपुर बड़ोदिया में दो नाबालिग बालिकाओं को बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इसी तरह थाना अकोदिया में नाबालिग बालक को अज्ञात आरोपियों द्वारा अपहरण करने के संबंध में अपराध पंजीबद्ध हुआ है। इन सभी प्रकरणों में अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए या उन्हें पकड़वाने में मदद करने या पकड़ने पर 2-2 हजार रूपये का नगद ईनाम देने की घोषण पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव द्वारा की गई है। सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।

Category

🗞
News
Comments

Recommended