Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित हो रहे सामुदायिक स्वच्छता परिसरो में "थर्ड जेंडर" के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था कर अनूठा एवं अनुकरणीय कार्य किया गया है। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती मिशा सिंह द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित हो रहे सामुदायिक स्वच्छता परिसरो में "थर्ड जेंडर" के लिए अलग से व्यवस्था करायी गई है। इन स्वच्छता परिसरों में महिलाओं के विश्राम एवं शिशु स्तनपान कक्ष भी बनाये गये हैं। जिला पंचायत सीईओ मिशा सिंह ने बताया कि स्‍वच्‍छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्‍तर्गत खुले में शौच से मुक्‍त रखने के लिए महिला-पुरूषों के साथ थर्ड जेण्‍डर की आबादी को कवर करने के लिये भारत शासन के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्‍वच्‍छता परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। जिले में अभी कुल 87 सामुदायिक स्‍वच्‍छता परिसरों का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें से 20 सामुदायिक स्‍वच्‍छता परिसर पूर्ण किये जा चुके हैं। इन सभी सामुदायिक स्वच्छता परिसरो में थर्ड जेंडर के लिए अलग से शौचालय की व्यवस्था रहेगी।

Category

🗞
News

Recommended