Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
कालापीपल मंडी के चार हॉकी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होकर वापस लौटे इस पर उनका धूमधाम से स्वागत किया गया लोगों ने पुष्प हार पहना कर उनकी सराहना की खिलाड़ियों के स्वागत के लिए स्वजन रेलवे स्टेशन पर पर्ची पहुंच गए थे यहीं पर स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है कि 11 वीं राष्ट्रीय हॉकी सब जूनियर वुमेन्स प्रतियोगिता 10 मार्च से झारखंड (सिमडेगा) में आयोजित की गई। इसमें हॉकी फिडर सेंटर शाजापुर की चार बालिकाएं खुशी परमार, नैना नाथ, वैशाली राठौर एवं जया राठौर ने मध्यप्रदेश की टीम में शामिल होकर अपने खेल का प्रदर्शन किया। चारों खिलाड़ियों ने पंजाब एवं पांडीचेरी के विरूद्ध मैच खेले । हॉकी फिडर सेंटर शाजापुर के कोच देवेन्द्रसिंह परमार ने बताया कि खुशी परमार का चयन पटियाला (पंजाब) सांई एकेडमी के लिए हुआ है। वह पटियाला के साई होस्टल में रहकर हॉकी का प्रशिक्षण प्राप्त कोणी जिसका सभी खर्च शासन वहन करेगा।

Category

🗞
News

Recommended