Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
आयोध्या- खंडासा थाना क्षेत्र के सहजनमऊ गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद लाठी डण्डे से जमकर हुई मारपीट में एक अधेड़ की लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गयी । जबकि जख्मी बेटे को इलाज के बाद जिला चिकित्सालय मे डिस्चार्ज कर दिया गया वही महिला को इलाज हेतु लखनऊ भेज दिया गया । एसपी ग्रामीण ने बताया कि 8 नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध  मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही पोस्टमार्टम के बाद लखनऊ से शव लेकर लौट रहे परिजनों ने किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ भेलसर के मंडी के सामने लखनऊ हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन भी किया जिससे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा रुदौली बिधायक रामचंदर यादव ने मौके पर पहुच कर परिजनों को भरोसा दिलाया तब परिजन शव लेकर घर वापस गए।               

Category

🗞
News

Recommended