Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। श्रीवीररत्न विजयजी मसा का गुरुवार को शाजापुर नगर में मंगल प्रवेश हुआ। इस दौरान विहार ग्रुप के सदस्यों ने लालघाटी कलेक्टोरेट मार्ग पहुंचकर गुरुदेव की अगुवानी की। समाजजनों ने स्थानीय पाइंट चौराहे पहुंचकर गुरुदेव के जयकारे लगाते हुए नगर में मंगल प्रवेश करवाया। मिडिया प्रभारी मंगल नाहर ने बताया कि 16 मार्च को देवास में जन्मोत्सव कार्यक्रम के उपरान्त आगामी 24, 25 एवं 26 मार्च को गुना में आयोजित होने जा रहे रत्नत्रय ध्वजारोहण महोत्सव में शामिल होने के लिए अनुयोगाचार्य मक्सी से विहार, कर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे शाजापुर पहुंचे। यहां पाइंट चौराहे से समाज जनों की 1. अगुआनी में बस स्टैंड, फव्वारा चौराहा, नई सडक, टॉकीज चौराहा, पीपली गली, कसेरा बाजार होते हुए ओसवाल सेरी स्थित चौबीस जिनालय धाम मंदिर पहुंचे।

Category

🗞
News

Recommended