Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। इस वर्ष होली और रंगपंचमी पर शहरवासियों को केमिकलयुक्त रंगों से होली खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, उन्हें नेचुरल कलर मिल सकेगा। सोमवारिया निवासी बिंदु ठोमरे इन कलरों को बनाना सिखा रही है। इसके लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण घर पर ही दिया जा रहा है। इसमें वे किचन के सामान से ही कलर बनाना सिखा रही हैं। वहीं फ्रूट और फूलों से कलर बनाने पर भी जोर दिया। इनके अलावा दो इनोवेशन करते हुए उन्होंने चाकलेट और काफी से गुलाल बनाया है। बिंदु बताती हैं कि वह प्रशिक्षण इसलिए दे रही हैं कि महिलाएं घर पर रहकर कलर बनाकर कुछ पैसे कमाएंगी।

Category

🗞
News

Recommended