Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
अहमदाबाद में खेले गए सीरीज के चौथे टी-20 मैच में टीम इंडिया ने 8 रन से मैच को जीत लिया है. अब पांच मैच की सीरीज 2-2 से बराबर है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 मार्च को खेला जाना है. इस मैच में जीतने वाली टीम के पास ट्रॉफी जाने वाली है. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया. अब टीम इंडिया के इस बल्लेबाज को वनडे टीम में शामिल किया है. सूर्य की पारी इसलिए भी शानदार रही क्योंकि उन्होंने अपनी पहली गेंद पर आते ही छक्का लगा दिया जिसके बाद सुर्खियां बटोरी. अब सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि कैसे उन्होंने पहली गेंद पर छक्का लगा दिया.

Category

🥇
Sports
Comments

Recommended