Skip to playerSkip to main content
  • 6 years ago
शाजापुर। जिले के कालापीपल थाना क्षेत्र के ग्राम भेसायागढ़ा में शराब पीने के पैसे निकालने की बात को लेकर पति और देवर ने मिलकर महिला की पिटाई कर दी। मामले में शीलाबाई ने अपने पति घनश्याम और देवर सुरेश के खिलाफ कालापीपल थाना पुलिस को शिकायत की। जिस पर पुलिस ने मारपीट और गाली गलौज करने की धाराओं में आरोपी पति और देवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करने के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

Category

🗞
News

Recommended